सुप्रीम कोर्ट की एक संवैधानिक बेंच ने गुरुवार को कहा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति को सरकारी नौकरियों में
केवल उनके गृह राज्य में ही आरक्षण मिल सकता है. इस बेंच ने कहा है कि अगर
कोई व्यक्ति अपने गृह राज्य से किसी दूसरे राज्य में बस गया है तो उसे
दूसरे राज्य में आरक्षण का फ़ायदा नहीं मिलेगा.
इस बेंच ने यह आदेश
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के एक विरोधाभासी फ़ैसले को लेकर दिया है. पाँच जजों की बेंच में जस्टिस रंजन गोगोई, एनवी रमन, आर भानुमति, एमएम संतनागौदार और एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे.
इस बेंच ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर दूसरे राज्य में बस गया है तो उसके गृह राज्य में उसके अनुसूचित जाति या जनजाति होने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. इस बेंच ने यह बात राज्य और केंद्र शासित राज्यों में संविधान के अनुच्छेद 341 और 342 के ज़रिए मिलने वा
ले आरक्षण के फ़ायदों पर कही है. 19 के लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार के एनडीए में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों के बँटवारे पर एक नया प्रस्ताव सामने आया है. बीजेपी ने जेडीयू के सामने 20-20 का फ़ॉर्म्युला रखा है.
बीजेपी बिहार की कुल 40 सीटों में से 20 पर
अमरीकी डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा रुपए में गिरावट थम नहीं रही है. गुरुवार को रुपए में ऐतिहासिक गिरावट के साथ मार्केट बंद हुआ. एक डॉलर की क़ीमत गुरुवार को 70.86 रुपए तक पहुंच गई.
बताया जा रहा है कि महीने के आख़िर में डॉलर की मांग में ब
ढ़ोतरी और तेल की क़ीमतों में उछाल के कारण ऐसा हुआ है. पिछले हफ़्ते से ही रुपए में गिरावट जारी है. बाज़ार के डीलरों का कहना है कि आरबीआई को इसे रोकने के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए ताकि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा नहीं हो.
लड़ना चाहती है और अपने सहयोगियों को 20 सीटें देना चाहती है. 20 में 12 पर जेडीयू, 6 पर रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और दो पर उपेंद्र कुशवाह की आरएलएसपी को लड़ाने का प्रस्ताव पेश किया है.
हालांकि एनडीए के नेताओं ने किसी भी फॉर्म्युले पर सहमति से इनकार किया है. जेडीयू ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 38 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन दो पर ही जीत मिली थी जबकि बीजेपी ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 22 पर जीत मिली थी. जेडीयू का कहना है कि बीजेपी पहले रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाह को सीट दे दे तब उससे बात करे.
गिरफ़्तारी के दो दिन बाद हैदराबाद लौटे क्रांतिकारी लेखक वरवर राव ने कहा है कि जो फ़ासीवादी नीतियों के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं उन्हें साज़िशकर्ता कहना एक बड़ी साज़िश का हिस्सा है.
राव ने कहा कि इससे बड़ी कोई साज़िश नहीं हो सकती है. पुणे पुलिस ने वरवर राव को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगाँव में हिंसा के मामले में गिरफ़्तार किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को उनके घर में ही नज़रबंद रखने का आदेश दिया है.
वरवर राव ने कहा कि यह फ़र्ज़ी मुक़दमा है और उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो सरकार की फ़ासीवादी नीतियों के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उनके देश के साथ बेहतर बर्ताव नहीं किया गया तो वो विश्व व्यापार संगठन से हट जाएंगे.
ट्रंप अक्सर डब्ल्यूटीओ की यह कहते हुए आलोचना करते रहे हैं कि इसमें बने रहने से अमरीका को घाटा है. ट्रंप प्रशासन की संरक्षणवादी नीतियां डब्ल्यूटीओ की खुली व्यापार व्यवस्था के ख़िलाफ़ हैं.